अंबिकापुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही सरगुजा संभाग में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार की रात एक ही दिन में बलरामपुर और सरगुजा जिले में जहरीले सांप के काटने से पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों घटनाओं में पीड़ित जमीन पर सो रहे थे। वहीं इलाज में देरी और झाड़फूंक के कारण जान बचाई नहीं जा सकी।
पहली घटना बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम डंभाटोली की है। यहां 36 वर्षीय शनिचरा पैंकरा सोमवार रात अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया था। रात करीब 12 बजे एक जहरीला सांप बिस्तर पर चढ़ गया और शनिचरा व उसकी चार वर्षीय बेटी हेमंती को डस लिया। कुछ काटने का एहसास होने पर शनिचरा की नींद खुली तो बिस्तर पर सांप देख उसके होश उड़ गए। कुछ ही देर में पिता-पुत्री की तबीयत बिगड़ने लगी।
