व्यस्त दिनचर्या में काम और सेहत के बिच संतुलन बनाए रखना बहुत जरुरी है, ये 5 टिप्स आपको स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने में मदद करेंगे।
ज्यादातर लोग अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास खुद के लिए वक्त नहीं होता! न तो समय पर खाना खाने का होश रहता है और शारीरिक सक्रियता भी बिल्कुल जीरो हो चुकी है। पूरे दिन लैपटॉप या स्क्रीन पर बैठे-बैठे हालात खराब हो जाती है! व्यस्तता में खुदके शरीर को नजरअंदाज करने की आदत सीधा आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन जीवन चलाने के लिए नौकरी करना भी जरूरी है, तो ऐसे में व्यस्त दिनचर्या के बीच खुदके लिए थोड़ा समय निकालें।
ये इतना मुश्किल नहीं है, जितना लगता है। एक बार जब आप रोजाना व्यस्तता के बावजूद थोड़ा समय खुद के लिए निकलना शुरू करते हैं, तो ये आदत बन जाती है। इस प्रकार न तो काम नजरअंदाज होगी और न ही सेहत!। तो आईए जानते हैं, ऐसे 5 टिप्स जो व्यस्त दिनचर्या में भी आपको स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने में मदद करेंगे।
व्यस्त दिनचर्या में खुदको स्वस्थ रखने के कुछ प्रभावी तरीके:
1. एक नियमित डाइट फॉलो करें!
व्यस्त दिनचर्या में यदि खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो दिन भर के खाने पीने की एक योजना बनाएं! हेल्दी डाइट प्लान स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने में मदद करता है। चाहे कितनी भी व्यस्तता हो सुबह का नाश्ता जरूर करें। सुबह के समय में ही 10 मिनट का वक्त निकालें और दोपहर और शाम के अनुसार कुछ फल एवं सलाद काट कर रख लें। साथ में शाम के लिए मिक्सड सीड्स या रोस्टेड ड्राई फ्रूट जैसी चीजें पैक करें। इस तरह दोपहर से लेकर शाम तक का हेल्दी डाइट प्लान तैयार होगा।
कभी कभार जब व्यस्तता के कारण जल्दबाजी में अपने लिए घर का खाना तैयार करने का टाइम नहीं मिलता और बाहर खाना पड़े, तो उस स्थिति में तला भुना अस्वस्थ खाना ऑर्डर करने की जगह कुछ साधारण जैसे दाल तड़का रोटी या मिक्सड भेज, सलाद जैसे खाने का चयन करें। इस तरह व्यस्तता के बावजूद भी स्वास्थ्य बनी रहती है।
2. व्यस्त दिनचर्या से कुछ मिनट निकालें और पिएँ Centrum Recharge एनर्जी ड्रिंक मिक्स
Centrum Recharge एनर्जी ड्रिंक मिक्स एक रिफ्रेशिंग फार्मूला है जिसमें विटामिन C, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन B12 जैसे अनेक विटामिन और मिनरल्स की गुणवत्ता मौजूद है। इसके विटामिन बॉडी को एनर्जी देते हैं और इलेक्ट्रोलाइट शरीर को हाइड्रेट रहने में मदद करते हैं। Centrum Recharge एनर्जी ड्रिंक मिक्स की मदद से बॉडी में विटामिन और मिनरल्स का बैलेंस मेंटेन रहता है, जिससे व्यस्तता भरे दिन में भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने में मदद मिलेगी।
थकान या डिहाइड्रेशन महसूस होने पर एक गिलास ठंडे पानी में सेंट्रम रिचार्ज एनर्जी ड्रिंक मिक्स का 10 रुपए का एक पैक मिलाएं और इसे पीएं! इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और हाइड्रेशन प्राप्त होगा और आपको एक्टिव रहने में मदद मिलेगी।
3. रोजाना शरीरिक गतिविधियों में भाग लें
दिन की व्यस्तता के बाद भी खुद को स्वस्थ रखने का ख्याल आया है, तो रोजाना 10 से 15 मिनट शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने का प्रयास करें। काम से फुर्सत नहीं मिलती, तो सुबह 15 मिनट पहले उठने की कोशिश करें, और योग, वर्कआउट, जॉगिंग जैसी किसी भी शारीरिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसा करने से आपको पूरे दिन व्यस्त रहने पर भी ज्यादा थकान महसूस नहीं होगी।
ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होगा और शरीर में फुर्ती आएगी, साथ ही शारीरिक बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा। अगर कभी सुबह उठने में देर हो जाए तो काम के बीच में किसी भी वक्त अपने हाथ पैर की थोड़ी स्ट्रेचिंग करें। आप चाहे तो इसे अपने चेयर पर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं। ऑफिस में फोन से बात करना हो, तो चेयर से उठकर थोड़ा टहलने का प्रयास करें। ये सभी छोटी-छोटी आदतें आपको स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने में मदद करेगी।
4. स्क्रीन टाइम सीमित रखने का प्रयास करें
अगर आप काम में पूरे दिन व्यस्त रहते हैं तो हर समय अपने लैपटॉप मोबाइल या अन्य स्क्रीन पर बैठ ना रहे यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थक सकता है धीरे-धीरे बढ़ता स्क्रीन टाइम शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है लंबे समय तक स्क्रीन पर बैठे रहने से न केवल आंखों पर भार पड़ता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर हो सकता है।
हमेशा 20-20-20 नियम अपनाएं, स्क्रीन पर बैठे हुए हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट की दूरी पर रखे किसी भी वस्तु को एक टक से देखने का प्रयास करें। अगर स्क्रीन पर ज्यादा काम करते हैं, तो स्क्रीन प्रोटेक्शन वाला चश्मा जरूर लें, इससे आंखों पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता।
5. तनाव प्रबंधन जरूरी है
अगर आप अपनी नियमित दिनचर्या में अधिक व्यस्त रहते हैं, तो इस स्थिति में तनाव होना बेहद आम है। कई बार नींद की कमी से तो कई बार हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से भी तनाव बढ़ सकता है ऐसे में व्यस्तता के बीच खुद के लिए केवल 10 मिनट का समय निकालें और सुबह या शाम किसी भी वक्त थोड़ी देर गहरी सांस लेते हुए मेडिटेशन करने की कोशिश करें। साथ में काम के बीच में जैसे 2 घंटे काम कर लिया अब 10 मिनट का ब्रेक लेकर दिमाग को शांत करने का प्रयास करें। चाहें तो अपने साथ काम करने वाले किसी कर्मचारी के साथ थोड़ी गपशप कर लें, इससे मन हल्का हो जाएगा।
चाहे आप दिन में कितने भी व्यस्त रहते हैं, कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद लेना अनिवार्य है। व्यस्तता में भी खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं और एक हेल्दी दिनचर्या फॉलो करना चाहते हैं, तो ये करना बहुत जरूरी है। ध्यान रहे सोने से कम से कम आधे घंटे पहले अपना मोबाइल और लैपटॉप खुदसे दूर रख दें। इससे आपकी नियमित नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
