ऑफिस में लंबे समय तक बैठना बन सकता है खामोश खतरा

मुख्य समाचार राष्ट्रीय स्वास्थ्य

ऑफिस के काम के लिए लोगों को घंटों तक एक ही जगह पर बैठना पड़ता है। हालांकि, लगातार बैठे रहना हमारे शरीर के लिए एक ‘साइलेंट किलर’ की तरह काम करता है। जब हम लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो शरीर के कई हिस्सों पर असर होता है। खासतौर से पैरों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया (वैरिकोज वेन स्पेशलिस्ट) ने 30-60-5 रूल शेयर किया है। जिसे अपनाकर पैरों की समस्या से बचा जा सकता है। जानिए क्या है ये रूल।

ज्यादा देर बैठने पर जम जाता है खून

30 मिनट तक बैठने पर खून जमा होने लगता है। आपकी पिंडली की पंपिंग बंद हो जाती है। नस के वॉल्व खुल जाते हैं। खून का बहाव धीमा हो जाता है। नुकसान चुपचाप शुरू हो जाता है।

क्या है 5 मिनट के लिए पिंडली व्यायाम?

घंटों तक एक जगह पर बैठने से जब पैर जाम हो जाते हैं तो 5 मिनट की एक्सरसाइज आराम दे सकती है। इस एक्सरसाइज में अपनी पिंडलियों को स्क्वीज करें। ऐसा करने से खून 30 से 40 एमएल ऊपर की तरफ जाता है। 5 बार स्क्वीज करने पर आपके पैरों से 150-200 ml डीऑक्सीजनेटेड ब्लड (ऑक्सीजन-रहित रक्त) पैरों से हटाया जा सकता है।

क्या है रूल?

हर 30 मिनट के बाद कम से कम 60 सेकेंड के लिए खड़े रहें। 5 काफ रेजेज करें। 60 सेकेंड के लिए खड़े रहना और 5 मिनट की मूवमेंट से ब्लड फ्लो फिर से रिस्टार्ट हो सकता है।

क्या होता है जब आप ऐसा नहीं करते?

ऑफिस के काम के लिए जब आप लगातार 8 घंटे के लिए बैठते हैं या फिर 6 से ज्यादा घंटे के लिए बैठते हैं तो खून जमना शुरू हो जाता है। ऐसा ना करने पर एक महीने में नसे थकना शुरू हो जाती हैं। 6 महीने में वेरिकोज वेंस दिखने लगती हैं। 2 साल में स्किन डैमेज होने लगती है और रंगत खराब होने लगती है। 5 साल बाद अल्सर और डीवीटी रिस्क की समस्या हो सकती है।

ये ट्रिक आएगी काम

काम में व्यस्त हो जाने के बाद हो सकता है कि आप खड़े होना और एक्सरसाइज करना भूल जाएं। इसलिए सबसे अच्छा है कि आप अलार्म सेट करें। हर 30 मिनट बाद का एक अलार्म लगाएं। ये भले ही एक छोटी आदत है लेकिन इसका असर बड़ा दिखाई देगा।

ऐसा करने पर-

  • ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा
  • सूजन और थकान कम होगी
  • दिल और नसों को सपोर्ट मिलता है
  • एनर्जी और फोकस बढ़ता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *