बारिश के मौसम में शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सबसे अच्छा है कि आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करें। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यहां 7 सुपरफूड्स बता रहे हैं जो मानसून के लिए बेहतरीन हैं।
इम्यूनिटी बूस्टिंग 7 सुपर फूड
बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। दरअसल, बारिश के मौसम में हवा में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। यह नमी और उमस बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और अन्य कीटाणुओं के पनपने का कारण बनते हैं। इससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ये समस्याएं कमजोर इम्यूनिटी वालों को सबसे पहले चपेट में लेती हैं। ऐसे में इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां देखिए मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सुपर फूड।
अदरक
एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अदरक मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। इस मौसम में होने वाली गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए भी डायट में इसका इस्तेमाल करें।
लहसुन
बारिश के मौसम के लिए लहसुन सुपरफूड साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व संक्रमण से लड़ने में मददगार माना जाता है।
4/8![]()
खट्टे फल
मौसंबी, नींबू, आंवला जैसे विटामिन C वाले फल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये फल रोजाना के खाने में शामिल करना सबसे अच्छा है।
तुलसी
तुलसी की चाय पीने से इम्यून सिस्टम को संतुलित करने और सांस की नली की रुकावट को दूर करने में मदद मिलती है। इसे आप अपनी चाय में मिलाकर पी सकते हैं या इसका काढ़ा बना सकते हैं।
हल्दी
इसमें मौजूद करक्यूमिन शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल काढ़ा या फिर दूध में मिलाकर कर सकते हैं।
7/8![]()
दही
दही में प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत होता है जो आंतों की सेहत और इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है। इसे रोजाना दोपहर के खाने में शामिल कर सकते हैं।
मोरिंगा
मोरिंगा में विटामिन सी, ए, आयरन, कैल्शियम और कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
