लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त आज होगी जारी! 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1500, तुरंत चेक करें पात्रता और लिस्ट

मुख्य समाचार राष्ट्रीय व्यापार जगत

ladli behna yojana: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 जून को लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के खाते में 37वीं किस्त (ladli behna yojana 37 kist) ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के अंतर्गत हर महीने लाभार्थियों को 1500 रुपये का भुगतान किया जाता है। प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में कल यानी रविवार को यह पैसा ट्रांसफर होगा। आइए जानते हैं कि कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है। इसकी पात्रता क्या है? रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है?
लाड़ली बहना योजना की पात्रता क्या है? (ladli behna yojana details)

इस स्कीम के तहत महिला को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसमें विवाहिता हो, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल होंगी। जब इस स्कीम के लिए आवेदन किया जा रहा है तब आवेदक की उम्र उस कैलेंडर ईयर में 21 वर्ष से कम ना हो और 60 वर्ष से ज्यादा ना हो।
कौन सी महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं? (ladli behna yojana)

ऐसी महिलाएं जिनकी खुद की या परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक हो। वो इस स्कीम की पात्र नहीं होगी। अगर वो या उनके परिवार को कोई सदस्य टैक्स का भुगतान कर रहा है तब भी इस योजना का लाभ नहीं लिया जा सकता है। राज्य, केंद्रीय कर्मचारी, संविदाकर्मी, पेंशनभोगी आदि सरकारी लाभ लेने वाली महिलाएं या उनके परिवार को किसी सदस्य को यह लाभ मिल रहा हो तो वह भी इस योजना का पात्र नहीं होगा।

इसके अलावा ऐसी महिलाएं जो प्रतिमाह राज्य या केंद्र की किसी योजना से 1250 रुपये या उससे अधिक का भुगतान ले रही हैं उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
लाड़ली बहना योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

अगर आप खुद से ऑनलाइन कर रही हैं तब की स्थिति में सीधा https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

आपसे आधार कार्ड, एक्टिव मोबाइल नंबर से जुड़ा बैंक अकाउंट, फोटो, चालू मोबाइल नंबर सहित सभी जरूरी जानकारी ली जाएगी।

कोई भी व्यक्ति ऑफलाइन भी यह प्रक्रिया कर सकता है। ग्राम पंचायत, कैंप या वार्ड कार्यालय से फॉर्म लिया जा सकता है। सभी डीटेल्स भरकर उसे जमा करना होगा। इसके अनंतिम सूचि प्रकाशित की जाएगी। जिसपर आपत्तियां ली जाएंगी। सभी आपत्तियों के लिए 15 दिन का समय रहेगा। आपत्तियों की जांच होगी। इसके बाद एक अंतिम सूची जारी होगी।

आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में ऐसे सभी पात्र महिलाओं के खाते में 1500 रुपये का भुगतान होने लगेगा। बता दें, इस योजना के तहत आपत्ति मिलने पर कभी भी जांच की जाएगी। साथ ही लाभार्थी को उसपर अपना पक्ष रखने का समय मिलेगा।
कैसे चेक करे सकते हैं लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों का नाम

सबसे पहले https://cmladlibahna.mp.gov.in/ लिंक पर जाएं।

अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे लिखें।

अपने जिला, ग्राम पंचायत आदि का डीटेल्स साझा करें।

इसे करते ही लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *