PM Modi ने तोड़ा नेहरू का 74 साल पुराना रिकॉर्ड, बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। लगातार तीसरी बार देश की कमान संभाल रहे पीएम मोदी अब स्वतंत्र भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले निर्वाचित नेता बन गए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के 4399 दिन पूरे करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

4398 दिन का रिकॉर्ड टूटा, मोदी पहुंचे नए मुकाम पर

आजाद भारत में निर्वाचित सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू 4398 दिनों तक पद पर रहे थे। अब नरेंद्र मोदी ने 4399 दिन पूरे कर इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

2014 से शुरू हुआ सफर, लगातार तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 16 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद 2019 और फिर 2024 में भी जनता का भरोसा जीतते हुए उन्होंने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। इसी निरंतर कार्यकाल ने उन्हें देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्रियों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

नेहरू का कुल कार्यकाल अब भी सबसे लंबा

हालांकि कुल कार्यकाल की बात करें तो पंडित जवाहरलाल नेहरू 16 वर्ष 286 दिन तक प्रधानमंत्री रहे थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से देश का नेतृत्व किया था। लेकिन आम चुनाव के बाद गठित निर्वाचित सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक रहा। इसी रिकॉर्ड को पीएम मोदी ने अब पीछे छोड़ दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *