राष्ट्रपति ने आईटीडीपी भैंसदेही को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा
बैतूल, मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) भैंसदेही को जनजातीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव-2026 में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आईटीडीपी भैंसदेही को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की।
यह सम्मान एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।
