नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को तीन प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान कर दिया। इन तीनों पर विरोध में होने वाले आंदोलनों में कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से लोगों और मीडिया के सामने अपनी बात रखने की जिम्मेदारी है। इसमें खोजी पत्रकार सौरभ दास को मुख्य प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा, ”खोजी पत्रकार सौरव दास मुख्य प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे। राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्म निर्माता विजेता दहिया, और IIT कानपुर व वैश्विक प्रबंधन परामर्श फर्म McKinsey के पूर्व छात्र आशुतोष रांका भी दास के साथ प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे। सीजेपी भारत की राजनीतिक चर्चा की दिशा बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस प्रयास का नेतृत्व नेताओं की एक नई पीढ़ी करेगी।
