तीखा खाने के शौकीन हैं? लाल मिर्च की जगह खाएं ये चीजें, सेहत रहेगी फिट

मुख्य समाचार स्वास्थ्य

Healthy Tips: कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ तरंग बताते हैं कि अगर आप सिर्फ 21 दिनों के लिए लाल मिर्च खाना बंद कर दें, तो आपकी बॉडी के काफी मैजिकल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसकी जगह खाने में क्या इस्तेमाल करें, इस बारे में भी हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है।

 

तीखा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। खासकर आजकल के स्नैक्स, जंक फूड और यहां तक की घर के खाने में भी भर-भर के लाल मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं कि आप स्वाद के चक्कर में अपनी सेहत के साथ समझौता कर रहे हों? आपने हेल्थ एक्सपर्ट्स से अक्सर सुना होगा कि लाल मिर्च कम से कम खानी चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार भी लाल मिर्च को पेट और बाकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसी बारे में कैंसर स्पेशिलिट डॉ तरंग कृष्णा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि लाल मिर्च को हो सके तो पूरी तरह अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए। डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप महज 21 दिनों के लिए भी लाल मिर्च खाना बंद कर दें, तो बॉडी में काफी बदलाव होने लगेंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-

21 दिनों तक लाल मिर्च छोड़ने से क्या होगा?

डॉ तरंग कृष्णा कहते हैं कि अगर आपको तीखा खाना काफी पसंद है, तो सिर्फ 21 दिनों के लिए लाल मिर्च छोड़कर देखें। आपकी बॉडी के इम्यून सिस्टम में अपने आप ही पीक आनी शुरू हो जाएगी। दरअसल आजकल मार्केट में मिलने वाली ज्यादातर लाल मिर्च में कलर का इस्तेमाल किया जाता है। जब आप रोज लाल मिर्च खाते हैं तो धीरे-धीरे आपका इम्यून सिस्टम और भी कमजोर होने लगता है।

क्यों नुकसान करती है लाल मिर्च?

कैंसर स्पेशिस्ट बताते हैं कि लाल मिर्च सबसे बड़ी गट इरिटेंट है। यानी ये सबसे ज्यादा आपकी गट हेल्थ को इरिटेट करती है। जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी, सीने में जलन, पेट में जलन, अल्सर या बार-बार पेट खराब होने की समस्या बनी रहती है; उन्हें तो लाल मिर्च का सेवन बंद ही कर देना चाहिए। इसके अलावा ये ओरल म्यूकोसा को सबसे ज्यादा इरिटेट करती है। मुंह में छाले होने के पीछे का ये एक बड़ा कारण है।

फिर लाल मिर्च की जगह क्या खाना चाहिए?

डॉ तरंग सलाह देते हैं कि अगर आपको तीखा खाना पसंद ही है, तो लाल मिर्च की जगह कुछ और दूसरे विकल्प ट्राई कर सकते हैं। जैसे कि ताजी हरी मिर्च अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा आप गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपके खाने को तीखा करती हैं, लेकिन लाल मिर्च की तरह नुकसान नहीं पहुंचाती। हालांकि इन्हें भी लिमिट में ही कंज्यूम करें।

मैजिकल रिजल्ट देगा ये छोटा सा बदलाव

कैंसर स्पेशिस्ट बताते हैं कि अगर आप महज 21 दिनों के लिए ये छोटा सा बदलाव अपनी डाइट में कर लें, तो काफी मैजिकल रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। आपके हार्मोंस पर इसका काफी पॉजिटिव असर होगा। साथ ही आपकी गट हेल्थ और ओवरऑल लाइफस्टाइल में आपको काफी बेहतर बदलाव महसूस होगा। आप पहले से लाइट और हेल्दी फील करना शुरू कर देंगे।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *