शाहरुख-सलमान नहीं, सुशांत सिंह राजपूत के नाम है ये अनोखा रिकॉर्ड, जानें क्या है

मनोरंजन मुख्य समाचार

बॉलीवुड के राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। यही नहीं, आउटसाइडर होते हुए भी उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाई। अपने करियर में सुशांत ने जितनी फिल्में की उन सभी फिल्मों ने एक्टर ने अपनी एक्टिंग से बड़े स्टार्स को कड़ी टक्कर दी। लेकिन सुशांत की मौत ने सभी को अंदर तक तोड़कर रख दिया था। 14 जून 2020 में उनकी अचानक मौत ने फैंस को सदमा दे दिया। एक्टर के निधन के बाद बॉलीवुड दो भागों में बट गया। एक तरफ जहां कई स्टार्स ने नेपोटिज्म को लेकर कड़ी निंदा की वहीं, कई इसके अगेंन्स्ट थे। खैर क्या आप क्या जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत के नाम एक एक रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक बॉलीवुड का कोई एक्टर तोड़ नहीं पाया। आइए बताते हैं क्या है वो अनोखा रिकॉर्ड?

सुशांत सिंह राजपूत के नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

इस बात पर कोई शक नहीं कि सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री के एक टैलेंटेड और हाइली क्वालिफाइड एक्टर थे। यही नहीं उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक या कोई दूसरा एक्टर तोड़ नहीं पाया। दरअसल, सुशांत के नाम बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे अभिनेता होने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने अमेरिकी सुपर मॉडल केंडल जेनर (Kendall Jenner) के साथ एक अंतरराष्ट्रीय पत्रिका के लिए फोटोशूट कराया था। यह ऐतिहासिक कोलैबोरेशन 2017 में वोग इंडिया (Vogue India) मैगजीन के लिए किया गया था।

यहां शूट हुआ था ये ऐतिहासिक फोटोशूट

सुशांत सिंह राजपूत और मेरिकी सुपरमॉडल केंडल जेनर का ये फोटोशूट साल 2017 में जयपुर के ऐतिहासिक सामोद पैलेस में किया गया था। इस खास प्रोजेक्ट को दुनिया के मशहूर फैशन फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो (Mario Testino) ने अपने कैमरे में कैद किया था। ये फोटोशूट वोग इंडिया मैगजीन के 10वीं वर्षगांठ का खास अंक था।

बॉलीवुड के इकलौते एक्टर

इस अंतरराष्ट्रीय कवर और संपादकीय फीचर में केंडल जेनर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले सुशांत सिंह राजपूत भारत के इकलौते एक्टर थे। इस शूट के अलावा, सुशांत सिंह अपनी शानदार अदाकारी और खगोल विज्ञान (Astronomy) में गहरी दिलचस्पी के लिए भी जाने जाते थे। बता दें कि आज भी फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का वर्कफ्रंट

सुशांत सिंह राजपूत का वर्कफ्रंट बेहद शानदार और इंस्पायरिंग रहा है। उन्होंने ‘किस देश में है मेरा दिल’ सीरियल में ‘प्रीत जुनेजा’ का किरदार निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें जी टीवी के लोकप्रिय सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में पहचान बनाई। फिल्मी करियर की बात करें तो वो ‘काई पो चे!’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘छिछोरे’ और ‘दिल बेचारा’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी!’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *