विजय जबसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं तबसे उनका तेलुगु स्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ काफी कम्पैरिजन हो रहा है। मंगलारिरी में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पवन ने जवाब दिया कि लोग उनपर दबाव डाल रहे हैं। यह घटना उनके भाई चिरंजीवी और विजय के बीच हुई फोन कॉल के एक दिन बाद सामने आई है।
पवन बोले मुझपर डाल रहे हैं प्रेशर
बिना विजय का नाम लिए पवन ने कहा कि जबसे तमिलनाडु के इलेक्शन हुए हैं और वह मुख्यमंत्री बने हैं, लोग मुझपर प्रेशर बना रहे हैं। वह बोले, हमारे पड़ोसी राज्य में जबसे एक एक्टर मुख्यमंत्री बने हैं। कई लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं कि मुझे भी आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
जब चुनाव किया था मंत्रियों ने तक साथ नहीं दिया
उन्होंने इस सिचुएशन को समझाने के लिए एक तेलुगु मुहावरे का यूज किया। वह बोले ये ऐसा है जैसे बच्चे शादी में भागते रहते हैं बिना ये जाने कि ये उनके परिवार की ही शादी है। आंध्र प्रदेश की सिचुएशन अलग है। जैसा कि उन्होंने कहा, ‘मैंने 2019 के चुनाव में भाग लिया था, लेकिन उन्होंने क्या किया? यहां तक कि कई मंत्रियों ने भी मेरा साथ नहीं दिया इसलिए कम्पैरिजन मत करो।
चिरंजीवी की हुई विजय से बात
बता दें कि शुक्रवार को चिंरीजीवी की टीम ने बताया था कि गुरुवार को चिंरीजीवी ने विजय से फोन पर बात की थी और उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि विजय हमेशा तमिलनाडु के लोगों में अपनी जगह बनाए रखेंगे और उन्हें भी वैसा प्यार मिले जैसे एमजीआर को मिला था।
नोट में आगे लिखा था कि विजय ने भी चिरंजीवी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मन शंकर वर प्रसाद गरू की तारीफ की थी और तेलुगु स्टार को थैंक्यू कहा सपोर्ट देने के लिए जब जन नायकन लीक हुई थी। चिरंजीवी ने विजय को उनकी अपकमिंग फिल्म जन नायकन के लिए भी बधाई दी है।
तीनों की प्रोफेशनल लाइफ
इनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पवन लास्ट फिल्म उस्ताद भगत सिंह में नजर आए थे। अब वह सुरेंद्र रेड्डी के साथ फिल्म करने वाले हैं। वहीं चिरंजीवी लास्ट मन शंकर वर प्रसाद गरू में नजर आए थे जो इसी साल रिलीज हुई थी। अब वह श्रीकांत ओडेला और बॉबी के साथ काम करेंगे।
वहीं विजय लास्ट फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आए थे जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। उन्होंनो जन नायकन फिल्म पूरी कर ली है, लेकिन फिल्म को अभी सीबीएफसी से सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है। पहले जहां मूवी जनवरी में रिलीज होने वाली थी, वहीं अभी इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
