छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल महंगा, रायपुर और बिलासपुर में पंप ड्राई: कीमतें ₹5 तक बढ़ीं, लंबी लाइनें लगीं

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर। देशभर में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 103.58 रुपए पर लीटर पेट्रोल मिल रहा, डीजल की कीमत 96.57 रुपए है। लेकिन निजी कंपनी जियो ने 5 रुपए लीटर तक रेट बढ़ाया है।

सुबह से ही कई फ्यूल स्टेशनों पर दूसरे दिन भी गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है, कई पंप बंद भी है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में यही हालात है। प्रशासन का दावा है कि, अफवाहों के चलते लोग सामान्य से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं।

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि, प्रदेश में टोटल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप हैं। रायपुर शहर में 326 पंप हैं, जिनमें से 35 पंप ड्राई आउट हैं। बिलासपुर शहर में टोटल 156 पंप हैं, जिनमें से 9 पंप ड्राई है। वहीं, कोरबा में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं

डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। इसे ऐसे समझिए:

मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो सकते हैं।
खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ सकती है।
बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *