RCB vs KKR Pitch Report: रायपुर में बल्लेबाजों का होगा हल्ला बोल, गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण

खेल प्रादेशिक मुख्य समाचार राष्ट्रीय

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच रायपुर में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 का ये 57वां लीग मैच होगा, जो आरसीबी का आखिरी होम गेम है। इसके बाद आरसीबी को दो मैच खेलने हैं, जिनमें से एक धर्मशाला में और दूसरा हैदराबाद में खेला जाएगा। आरसीबी वर्सेस केकेआर मैच प्लेऑफ्स की रेस को देखते हुए अहम है। आरसीबी ने जीत दर्ज की तो लगभग प्लेऑफ्स में उनकी जगह पक्की हो जाएगी, जबकि केकेआर ने जीत दर्ज की तो कई टीमों की लंका लग सकती है। ऐसे में मुकाबला बहुत ज्यादा दिलचस्प होने की उम्मीद है। इस मुकाबले से पहले आप पिच रिपोर्ट के बारे में जान लीजिए।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सिर्फ 7 ही मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के खेले गए हैं। 2016 के बाद सीधे 2026 में इस मैदान पर कोई आईपीएल का मैच 10 मई को खेला गया था। अब 13 मई को फिर से इसी मैदान पर मैच खेला जाएगा। इस स्टेडियम का रिकॉर्ड कुछ ऐसा है कि यहां रन चेज में फायदा मिलता है। 7 में से सिर्फ दो ही मैच उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है। रन डिफेंड करते हुए 5 टीमों को हार का सामना करना पड़ा है।

टॉस के मामले में मामला थोड़ा अलग नजर आता है। 7 में से 4 मैच उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने टॉस जीता है। 3 मैच टॉस हारने वाली टीम भी जीती है। इससे साफ लगता है कि यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी करना एक अच्छा विकल्प होगा। आईपीएल में पहली पारी की औसत स्कोर यहां 150 से कम है और बावजूद इसके कुछ करीबी मैच यहां खेले गए हैं। अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 रन भी बना लेती है तो फिर सामने टीम के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। भले ही इम्पैक्ट प्लेयर खेल में आए, लेकिन 180 रनों का टोटल यहां अच्छा होगा। मैदान की बाउंड्री भी बड़ी हैं तो चौके-छक्के भी आसानी से नहीं लगते हैं।

गेंदबाजों के नजरिए से देखें यह पिच उनको पसंद आएगी, क्योंकि सिर्फ 7.61 का औसतन इकॉनमी रेट यहां गेंदबाजों का रहता है। इसके अलावा 27.65 का औसत यहां विकेट गिरने का है। इस तरह गेंदबाज तो इस पिच को पसंद करेंगे, लेकिन बल्लेबाजों के लिए यह पिच अच्छी नहीं है। आपको पूरे फोकस के साथ बल्लेबाजी करनी होगी, तभी रन बनेंगे। पिछले मैच में तो विराट कोहली का खाता तक नहीं खुल पाया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *