RR vs GT IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स – आज शाम की बड़ी जंग

खेल मुख्य समाचार
RR vs GT IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 52वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का अब तक का सफर लगभग एक जैसा रहा है। 10-10 मैचों में दोनों ने 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं। हालांकि बेहतर नेट रनरेट के चलते राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर मौजूद है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1778218547232-i-1024x576.jpg

गुजरात टाइटंस लगातार तीन जीत के साथ शानदार लय में है, जबकि रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स पिछले पांच मुकाबलों में तीन मैच गंवा चुकी है। अगर आज राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज करती है, तो टीम अंक तालिका में सीधे पहले या दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। वहीं, गुजरात टाइटंस की जीत उन्हें दूसरे नंबर पर पहुंचा देगी, जबकि राजस्थान की टीम टॉप-4 से भी बाहर हो सकती है।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा। मैच से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

This image has an empty alt attribute; its file name is Sawai-Mansingh-Stadium-pitch-report-1024x576.jpg

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 66 मुकाबले खेले जा चुके हैं। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का दबदबा देखने को मिला है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 23 मैच जीत सकी है, जबकि रन चेज करने वाली टीम ने 43 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

इस मैदान पर आईपीएल का सबसे बड़ा टीम स्कोर 229 रन है, जिसे इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। वहीं, सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड Virat Kohli के नाम है, जिन्होंने 2024 में यहां नाबाद 113 रन बनाए थे। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन रहा है।

आईपीएल 2026 में इस मैदान पर अब तक खेले गए दोनों मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is IPL-2026-Trophy-1.jpg

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज का मैच पिच नंबर-6 पर खेला जाएगा और इस सीजन इस पिच पर यह पहला मुकाबला होगा। ऐसे में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद जताई जा रही है। राजस्थान ने इस सीजन यहां दोनों बार 200 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन टीम अपने स्कोर का बचाव नहीं कर सकी।

मैच में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। वहीं तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना कम है और बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं।

RR बनाम GT हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?

This image has an empty alt attribute; its file name is RR-vs-GT-1024x572.jpg

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। इस दौरान RR ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं GT ने 6 मैच जीते हैं। इस सीजन में यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RR ने GT को 6 रन से हराया था।

RR और GT की संभावित प्लेइंग 11

This image has an empty alt attribute; its file name is IPL-2026-RR-vs-GT.jpg

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *