Kotak Bank को RBI की हरी झंडी, Federal Bank और AU Small Finance Bank में खरीदेगा 9.99% हिस्सेदारी

मुख्य समाचार व्यापार जगत

कोटक महिंद्रा बैंक को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और फेडरल बैंक दोनों में 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिल गई है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और फेडरल बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को अलग-अलग दी जानकारी में बताया कि उन्हें छह मई को भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी पत्र प्राप्त हुआ है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (केएमबीएल) को बैंक की चुकता शेयर पूंजी या मतदान अधिकारों में कुल मिलाकर 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी मिली है। इसी तरह, फेडरल बैंक ने बीएसई को दी गई सूचना में कहा कि आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक को बैंक की चुकता शेयर पूंजी या मतदान अधिकारों में कुल मिलाकर 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *