नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, 7 महीने की गर्भवती, आरोपी दीनानाथ साहू गिरफ्तार

प्रादेशिक मुख्य समाचार

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया. जिसमे आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया और लड़की को गर्भवती कर दिया. कबीरधाम पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी दीनानाथ साहू को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली कवर्धा में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी 22 जून 2025 की रात घर से बिना बताए लापता हो गई है. इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 269/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई.
इस मामले की जांच के दौरान सायबर सेल कबीरधाम की मदद से संदेही के मोबाइल नंबर का सीडीआर और लोकेशन विश्लेषण किया गया. जिसके आधार पर पुलिस टीम को जिला बलौदाबाजार के थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा रवाना किया गया. टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 21 अप्रेल 2026 को पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया.
पीड़िता के बयान और मिले सबूतों के आधार पर मामले में धारा 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस और 06 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं.
पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया. जिसमें डॉक्टर द्वारा करीब 7 माह 3 दिन का गर्भ होना परिलक्षित किया गया है और डीएनए परीक्षण की अनुशंसा की गई है.
आरोपी दीनानाथ साहू उर्फ दीनू उर्फ दिनेष उम्र 23 साल निवासी ग्राम कुची, थाना गिद्धपुरी, जिला बलौदाबाजार को 22 अप्रेल 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दीनानाथ साहू को जेल भेज दिया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *