कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है जिस सूनकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। जहां एक पति ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी की सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी और सिर लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कोरबा रजगामार थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव का है। यहां सालिक राम नाम के एक मजदूर का पत्नी चैत कुंवर के बीच चरित्र शंका को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद नशे की हालत में सालिक राम ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बोरे में सिर भरकर घूमता रहा और खुद पुलिस थाने जाने वाला था, लेकिन ग्रामीणों ने रोक लिया और गांव में ही पुलिस के आने तक बैठाए रखा।
वहीं देर शाम जब पुलिस पहुंची तो आरोपी चौराहे पर बैठा पूरी वारदात बयां कर रहा था। उसने बोरे से सिर निकालकर पुलिस को बताया कि, “जिसका सिर मेरे हाथ में है,ये मेरी पत्नी है इसे मैं जान से ज्यादा प्यार करता था। लेकिन इसने मुझे धोखा दिया, इसलिए मार दिया।” पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में शक और नशा मुख्य कारण सामने आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा।
