बिलासपुर ‘बादाम मामले’ वाली अफसर पर नया वीडियो वायरल, NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप

प्रादेशिक मुख्य समाचार

बिलासपुर, बिलासपुर में चर्चित ‘बादाम मामले’ वाली छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला अफसर पर NOC देने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा रही है।

हालांकि, वीडियो में महिला अफसर पैसे मांगने से मना कर रही हैं और ऑफिस में हल्ला कर हंगामा मचाती भी नजर आ रही हैं। इस मामले में दोनों पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

दरअसल, लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में मकान और फ्लैट खरीदने के बाद नामांतरण के लिए लोगों को चक्कर काटना पड़ रहा है। प्रावधान के अनुसार आवेदन पत्र जमा करने के बाद भी उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है और उनके आवेदन को लंबे समय तक पेंडिंग रखा रहा है।

इससे पहले फ्लैट के नाम ट्रांसफर की फाइल एक साल तक पेंडिंग रखने पर नाराज युवक अफसर की ‘याददाश्त बढ़ाने’ के लिए बादाम लेकर पहुंच गया था। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद 2 अधिकारियों को मुख्यालय अटैच किया गया है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के ऑफिस में महिला (गुलाबी साड़ी) ने सीनियर अफसर पूनम बंजारे पर पैसे मांगने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के ऑफिस में महिला (गुलाबी साड़ी) ने सीनियर अफसर पूनम बंजारे पर पैसे मांगने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे से महिला की जमकर हुई बहस।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे से महिला की जमकर हुई बहस।

वीडियो में दिख रही महिला एनओसी देने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा रही है।

वीडियो में दिख रही महिला एनओसी देने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा रही है।

महिला का आरोप- NOC के एवज में मांगे पैसे

सोशल मीडिया पर एक महिला और हाउसिंग बोर्ड में पदस्थ वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने एनओसी देने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा रही है। वहीं, पूनम बंजारे पैसे मांगने से मना कर रहीं हैं।

इस दौरान वीडियो बनाते देख ऑफिस परिसर में पूनम बंजारे भड़क गई और गाली देने लगीं। साथ ही कहा कि उन्होंने पैसे की डिमांड नहीं की हैं। दूसरी तरफ पीड़ित महिला कह रही है कि आपने पैसे की मांग की है।

हाउसिंग बोर्ड के संपदा अधिकारी एसके शर्मा ने कहा, वायरल वीडियो की हमें कोई जानकारी नहीं है। मामले की शिकायत होने पर कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले नामातंरण की फाइल नहीं मिलने से परेशान युवक बादाम लेकर ऑफिस पहुंचा था।

इससे पहले नामातंरण की फाइल नहीं मिलने से परेशान युवक बादाम लेकर ऑफिस पहुंचा था।

फाइल गुमने पर याददाश्त बढ़ाने फेंके बादाम

दरअसल, हाउसिंग बोर्ड कार्यालय इन दिनों चर्चा में है। तरुण साहू ने 17 मार्च 2025 को नामांतरण के लिए आवेदन किया था। 11 नवंबर 2025 को सारी प्रक्रिया पूरी कर पत्र भी जारी कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी फाइल उन्हें नहीं दी गई और दफ्तर में ही पड़ी रही। यानी काम पूरा होने के बावजूद उन्हें करीब एक साल तक बेवजह चक्कर लगाने पड़े।

युवक से कहा गया कि उसकी फाइल नहीं मिल रही है। इससे परेशान और नाराज युवक हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में आधा किलो बादाम लेकर पहुंचा। युवक ने असिस्टेंट मैनेजर की टेबल पर बादाम फेंकते हुए कहा, ‘इसे खाइए, याददाश्त बढ़ेगी। जब याद आ जाए कि मेरी फाइल कहां है, तो मुझे बता दीजिए।’ युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *