धमतरी में पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 63 लाख का गांजा बरामद

प्रादेशिक मुख्य समाचार

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जिले भर में मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त, सतत एवं प्रभावी अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने उत्कृष्ट समन्वय एवं सजगता का परिचय देते हुए एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।सांकरा स्थित फारेस्ट नाका सांकरा में वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक सिल्वर रंग की कार क्रमांक MH10- DQ-4294 संदिग्ध प्रतीत होने पर डिप्टी रेंजर द्वारा वाहन को रोककर थाना प्रभारी सिहावा एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर तत्काल थाना सिहावा पुलिस पहुंचे जहां पर वाहन की चेकिंग करने पर कार की डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक कुल 62 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।

वाहन में सवार व्यक्तियों से गांजा के परिवहन एवं विक्रय संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु कोई वैध कागजात नहीं होने पर थाना प्रभारी सिहावा द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष विधिवत पंचनामा कार्यवाही कराई गई एवं तौल कराने पर कुल 127.09 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 63,54,500/- रुपये है, बरामद किया गया।घटना में प्रयुक्त वाहन (कीमत लगभग 9,00,000/- रुपये), दो मोबाइल (कीमत 15,000/- रुपये) एवं नगदी 1,500/- रुपये जब्त किए गए। इस प्रकार कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग 72,71,000/- रुपये आंकी गई है। उक्त मामले में आरोपीगण के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 20 (ख) (ii) (सी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

संदीप विष्णु खोत, पिता विष्णु खोत, उम्र 41 वर्ष, निवासी सिंदे चौक, अस्टा, थाना अस्टा, जिला सांगली (महाराष्ट्र) स्वप्नील मुलिक पिता महेश कुमार मुलिक उम्र 31 वर्ष अस्टा दक्षिण भाग सुसायटी चौहान वाडी थाना अस्टा जिला सांगली (महाराष्ट्र)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *