बिना हेलमेट 24 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने खुद के विभाग के खिलाफ उठाया कदम

प्रादेशिक मुख्य समाचार
भिलाई। दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी समान रूप से करें। हाल ही में यह पाया गया कि कुछ पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे थे। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई। कुल 24 पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *