रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव: किसानों को एप से मिलेगी खेती की जानकारी, शिवराज सिंह चौहान

प्रादेशिक मुख्य समाचार राष्ट्रीय

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दशहरा मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह, डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। दोपहर 12:30 बजे नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया।

इस दौरान आधुनिक खेती, तकनीक और बाजार से जुड़ी जानकारी साझा करने पर जोर दिया गया। करीब 4 हजार किसानों ने इस महोत्सव के लिए पंजीयन कराया है। आयोजन का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों, उन्नत बीज, बाजार व्यवस्था और फसल प्रबंधन की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाना है। मंच से नेताओं ने किसानों से हर सत्र में भाग लेने की अपील की, ताकि वे अधिकतम लाभ ले सकें।

 

किसानों के लिए नई पहल और योजनाओं पर जोर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसानों के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया गया है, जिससे उन्हें मिट्टी, फसल और बाजार से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर राज्य का कृषि रोडमैप तैयार किया जा रहा है और मध्य प्रदेश को हॉर्टिकल्चर हब बनाने की दिशा में काम हो रहा है। साथ ही राज्य में 55 दाल मिलें खोलने का फैसला भी लिया गया है, जिससे “बीज से बाजार” तक की पूरी व्यवस्था किसानों को एक ही जगह उपलब्ध हो सकेगी।

भारत का बढ़ रहा वैश्विक आत्मसम्मान

डॉ. मोहन यादव ने संबोधन में राजनाथ सिंह का आभार जताते हुए कहा कि भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ रहा है। रायसेन से 47 देशों में बासमती निर्यात हो रहा है। आयोजन को उन्होंने भव्य बताते हुए कृषि मंत्री को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *