पोस्टमार्टम में देरी को लेकर सरपंच ने स्वास्थ्य कर्मी को पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

प्रादेशिक मुख्य समाचार

कोरबा : पोस्टमार्टम करने में देरी होने पर सरपंच ने अस्पताल के बुजुर्ग कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. गंभीर रुप से घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले में हत्या का जुर्म कायम कर पुलिस ने आरोपी सरपंच सरपंच जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 मार्च 2026 को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में एक मृतक के पोस्टमार्टम के लिए बेंदरकोना गांव के सरपंच ने जमकर हंगामा मचाया था. वह मृतक का जल्दी पोस्टमार्टम करवाना चाहता था. लेकिन कर्मचारी बाल कृष्ण चनाइया उम्र 61 साल किसी दूसरे जरूरी काम में बिजी थे. थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहने पर भड़के सरपंच ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर दीवार पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने आरोपी सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरना भी दिया था. पुलिस ने इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालते हुए गाली-गलौज और मारपीट का जुर्म सर्ज किया था. घायल के इलाज के दौरान जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में 6 अप्रैल को घायल की मौत हो गई.
पुलिस ने मृतक कर्मचारी का पीएम करवाया. जिसमें मौत की वजह सिर में लगी चोट बताया गया. जिस पर हत्या का जुर्म भी दर्ज किया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी सरपंच जय सिंह तंवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड में भेजा दिया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *