सुनंदा शर्मा के लाइव शो में फैन ने की ऐसी हरकत, परफॉर्मेंस बीच में रोकनी पड़ी, जानिए पूरा मामला

मनोरंजन मुख्य समाचार राष्ट्रीय

अब गाजियाबाद में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक फैन ने सिंगर के साथ ऐसी हरकत की, जिसकी वजह से वो गुस्से में सुनंदा ने बीच में ही परफॉर्मेंस रोक दी।
स्टार्स के स्टेज इवेंट में अक्सर सुनने को मिलता है कि फैंस मिस बिहेव करते हैं। हाल ही में हनी सिंह के कॉन्सर्ट में भी ऐसा ही हुआ था, जब एक महिला फैन को एंट्री न मिलने पर उसने गेट फांदने की कोशिश की और उसे रोकने वाले गार्ड को गालियां दी। अब गाजियाबाद में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक फैन ने सिंगर के साथ ऐसी हरकत की, जिसकी वजह से वो गुस्से में सुनंदा ने बीच में ही परफॉर्मेंस रोक दी।
सुनंदा के गानों पर झूमे फैंस

यह घटना गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में आयोजित लाइव शो के दौरान हुई। सिंगर सुनंदा शर्मा के इवेंट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सुनंदा व्हाइट कलर की कलर की ड्रेस पहले बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वो पूरे जोश के साथ स्टेज पर अपने हिट गानों पर परफॉर्म कर रही थीं। यही नहीं दर्शक भी पूरे जोश में उनके साथ झूम रहे थे।
अचानक स्टेज पर चढ़ा सिरफिरा फैन

सुनंदा शर्मा बेफिक्र होकर स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। तभी अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ आया और सीधे सिंगर की ओर बढ़ने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो युवक सुनंदा के पैरों में गिर पड़ा और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा। ये देखकर सुनंदा इतनी ज्यादा डर जाती हैं कि वो स्टेज से पीछे की तरफ भागने लगती हैं। ऐसे में तुरंत वहां मौजूद पुलिस आती है और उस शख्स को धक्का देकर नीचे उतार देती है। इसके बाद पुलिस उसे ले जाती है।
पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि वह उसी कॉलेज का छात्र है जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
शो को करना पड़ा रद्द

इस घटना के बाद, सुनंदा शर्मा ने स्टेज पर वापस न लौटने का फैसला किया। इसके बाद उनकी टीम ने शो को बीच में ही रोक दिया, भले ही दर्शकों ने बार-बार शो जारी रखने की गुजारिश की थी। शो के अचानक रद्द होने से कई दर्शक निराश हो गए, और यह घोषणा होते ही कई छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते देखा गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *