मोदी ने भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने को लेकर की विनायकम की सराहना

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां प्रसिद्ध संगीतकार रमेश विनायकम और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए उनकी सराहना की।श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “चुनाव प्रचार के दौरान मुझे चेन्नई में रमेश विनायकम और उनके परिवार से मिलने का अवसर मिला। रमेश विनायकम एक संगीतकार हैं और उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने मुझे ‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ तैयार करने के अपने काम की एक झलक दिखाई। भारतीय संगीत को दुनिया तक पहुंचाने का यह एक बेहद ही अभिनव तरीका है।”

उल्लेखनीय है कि गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम एक विजुअल नोटेशन तकनीक है, जो भारतीय संगीत के सूक्ष्म अलंकारों को समझने और सिखाने में मदद करती है। किसी स्वर को सीधे न गाकर उसे हिलाकर, मोड़कर या सजाकर गाने को गमक कहते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *