अनुष्का शेट्टी का बड़ा फैसला: घाटी की रिलीज के बाद सोशल मीडिया से ब्रेक लेंगी एक्ट्रेस

मनोरंजन मुख्य समाचार

अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे पढ़कर फैंस थोड़े निराश हो गए हैं। अनुष्का ने हाथ से लिखा नोट शेयर किया है। यह नोट उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म घाटी को मिले ठीक-ठाक रिस्पॉन्स के बाद किया है। अनुष्का ने लिखा कि वह अब सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं।

क्या लिखा है अनुष्का ने

पेपर पर लिखा है, ‘दुनिया से रिकनेक्ट करने और स्क्रोलिंग से आगे। ब्लू लाइट से कैंडल लाइट…तक। सोशल मीडिया से दूर हो रही हूं ताकिदुनिया से कनेक्ट कर पाऊं। स्क्रॉलिंग से आगे काम करें, जहां से हम सभी ने वास्तव में शुरुआत की थी। जल्द आपसे मिलते हैं और स्टोरीज और प्यार के साथ। हमेशा हंस्ते रहें। लव अनुष्का शेट्टी।’

इस नोट को शेयर कर अनुष्का ने लिखा, लव…हमेशा हमेशा। इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि आपने कई उता-चढ़ाव देखे हैं स्वीटी। आपको लेडी सुपरस्टार के रूप में फिर देखना है और इतिहास रचते देखना है। ब्रेक लो और स्ट्रॉन्ग होकर वापस आना। वहीं एक ने लिखा कि प्लीज किसी अच्छे डायरेक्टर के साथ प्लीज कोलैब्रेट करो।

अनुष्का की फिल्में

फिल्म घाटी की बात करें तो यह 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में 6.64 करोड़ की कमाई की। फिल्म को कृष जगरलामुडी ने डायरेक्ट की और उन्होंने ही लिखी है। फिल्म में अनुष्का लीड रोल में हैं विक्रम प्रभु के साथ।

अब अनुष्का हॉरर थ्रिलर फिल्म कतनार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए अनुष्का का मलयालम डेब्यू होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *