वसीम हत्याकांड का खुलासा, रेहाना ने न्यूड Call में फंसाया और घर बुलाकर किए 17 टुकड़े

प्रादेशिक मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ की कोरबा पुलिस ने रांची के वसीम अंसारी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। कोरबा जिले के चैतमा गांव में किराए के मकान में राजा खान और उसकी प्रेमिका रेहाना ने वसीम अंसारी को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर रात में धारदार हथियार से उसके 17 टुकड़े किए और शव को घर में फ्रीजर में रख दिया। अगले दिन आधे टुकड़ों को स्कूल बैग में भरकर गोपालपुर बांध में फेंक दिया। दूसरे दिन रात में शव के बाकी टुकड़ों को बोरे में भरकर उसी बांध में डाल आए।

रेहाना के बुलावे पर दो जुलाई को वसीम बिलासपुर गया। राजा व रेहाना उसे साथ लेकर किराए के मकान में गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। रेहाना की राजा से पहले दोस्ती थी, जो टूट गई। इसी बीच ट्रेन में रेहाना की रांची के वसीम से दोस्ती हुई। तभी राजा और रेहाना की भी दोस्ती शुरू हो गई और रेहाना वसीम से छुटकारा चाहती थी।

पुलिस के अनुसार, वसीम सऊदी अरब गया था। इसी क्रम में राजा के साथ फिर से रेहाना की दोस्ती हो गयी। प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसकी जानकारी राजा को भी हो गई। रेहाना वसीम से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसके लिए आरोपी राजा और रेहाना ने वसीम की हत्या की प्लानिंग की और उसे सऊदी अरब से बिलासपुर बुलाया। वसीम की हत्या की प्लानिंग राजा और रेहाना ने काफी पहले ही कर रखी थी। दोनों ने ऑनलाइन एक हथियार भी मांगा कर रखा था। हत्या करने के बाद शव को फ्रीजर में रख दिया और आधा स्कूल बैग में भरकर पहले दिन और आधा दूसरे दिन बोरे में भरकर बांध में डाल दिया था, जिस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी।

न्यूड वीडियो भी बना लिया था वसीम अंसारी का
इंस्ट्राग्राम से लगातार रेहाना से वसीम की बातचीत होती रहती थी। इस दौरान दोनों के मध्य इतने संबंध बन गए कि उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी राजा और रेहाना ने वसीम को ब्लैकमेल कर राशि वसूली। वसीम को यह जानकारी मिली कि रेहाना का दूसरे से भी संबंध है, तब उसने आरोपी से मिलने का दबाव बनाया। रेहाना ने उसे बिलासपुर बुलाया था।

हत्या करने से पहले वसीम के खाते से निकाले 8 लाख
रेहाना ने हत्या करने से पहले वसीम के खाते की पूरी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद राजा के साथ मिलकर उसकी हत्या की। दोनों ने उसके खाते से 8 लाख रुपए की निकासी कर ली। घटना के बाद राजा खान और रेहाना फरार हो गए थे। हालांकि, कोरबा पुलिस ने दोनों को ओडिशा से गुरुवार रात दबोच लिया। इसका खुलासा कोरबा पुलिस की जांच में हुआ। चैतमा पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *