बस्तर के रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे. इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं. ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं. जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है.
