रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में बजरंग दल कार्यकर्ता की गले में चाकू मारकर हत्या

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रणजीत अष्टमी पर रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में गुरुवार सुबह युवकों के दो गुट भिड़ गए। इसमें गले में चाकू मारकर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। मारपीट में उसका एक साथी घायल हो गया है।

naidunia_image

घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंच गए। यहां पर उन्होंने चक्काजाम भी किया। उन्होंने हमलावरों के घरों पर बुल्डोजर चलाने की मांग की। समझाइश के बाद वह वहां से हटे। हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। विवाद धक्का-मुक्की को लेकर हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।

घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे महूनाका की बताई जा रही है। गोमा की फेल निवासी शुभम नरेंद्र रघुवंशी दोस्तों के साथ बाबा रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी देखने गया था। शुभम बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है। बताते हैं फेरी अन्नपूर्णा वाले रास्ते की तरफ जा रही थी तो धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। चाकू लेकर आए एक बदमाश ने शुभम के गले में चाकू मार दिया। उसका साथी कृष्णा भी घायल हुआ।

साथी शुभम को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई। शुभम मालवा मील के समीप बिरयानी की दुकान लगाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह आपसी रंजीश का मामला तो नहीं है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *