महासमुंद में पुलिस ने की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तस्करी के 685 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त

प्रादेशिक मुख्य समाचार

महासमुंद। जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 घंटे के भीतर 5 अलग-अलग मामलों में छापेमारी की। इस दौरान 685 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त की गई। जब्त गांजे की कीमत करीब 3.42 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि वाहनों समेत कुल जब्ती 4.61 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है।

पुलिस ने 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार कई राज्यों से जुड़े होने की बात सामने आई है। तस्कर गांजा की सप्लाई ट्रक, पिकअप, कार और बाइक के जरिए कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी घरेलू सामान की आड़ में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहे थे, ताकि शक न हो।

यह संयुक्त कार्रवाई बसना, कोमाखान, सिंघोड़ा और महासमुंद थाना क्षेत्रों की पुलिस ने की है। पुलिस का दावा है कि पिछले 3 महीनों में 4 हजार किलो से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है। पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *