रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकायों के चुनाव को घोषणा कर दी गई है, राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सोमवार को इस संबंध में एक प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा की। इससे पहले निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर अटकलें भी लग रहीं थी, लेकिन राज्य सरकार ने रविवार को कैबिनेट की बैठक करके चुनाव पूर्व आवश्यक निर्णय ले लिए थे। इसके साथ ही राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज संशोधन, नगर निगम और नगर पालिका संशोधन, विधेयक और अध्यादेश को भी अनुमति दे दी थी। ये रहा चुनावी कार्यक्रम, इस दिन होंने चुनाव।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। जबकि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरण में आयोजित होंगे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी शुरू होगी। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस 27 जनवरी से शुरू होगी। बोर्ड एग्जाम से पहले राज्य में नगरीय निकाय चुनाव हो जाएंगे।
पंचायत चुनाव में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता वोटिंग करेंगी।
चुनाव के लिए प्रमुख तारीखें
नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी। नाम वासपी 31 जनवरी तक होंगे। वोटिंग 11 फरवरी को होगी। रिजल्ट 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। वहीं, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की तारीख 6 फरवरी होगी। पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में वोटिंग होगी। रिजल्ट भी तीन चरणों में घोषित किया जाएगा।
निकाय चुनाव में कितने मतदाता
राज्य की 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायतों में चुनाव आयोजित होंगे। दुर्ग और सुकमा नगरीय निकायों के 5 वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। नगर पालिकाओं में 22 लाख 525 पुरुष और 22 लाख 73 हजार 232 महिला वोटर हैं। नगर पालिकाओं के लिए कुल मतदान केंद्र 5970, जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील हैं।
