गला रेत कर गौ सेवक का हत्या करने वाले आरोपी अयाज खान के घर चला बुलडोजर

प्रादेशिक मुख्य समाचार

 छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई शुरु हो गई है। प्रदेश के कबीरधाम जिले में गौ सेवक के हत्या के आरोपी अयाज खान के घर प्रशासन का बुलडोजर चला है। कबीरधाम जिले में बुलडोजर की यह पहली कार्रवाई है। भारी पुलिस बल के साथ कवर्धा में आरोपी अयाज खान के घर बुलडोजर चलाया गया है। आरोपी अयाज खान के ऊपर क्षेत्र में हत्या, लूट, डकैती और धोकाधड़ी के कई आरोप दर्ज है।

गौ सेवक की हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर

बतादें कि कवर्धा जिले के लालपुर में रहने वाले गौ सेवक साधराम यादव का गला रेत कर निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अयाज खान के घर पर जिला प्रशासन ने  बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। आरोपी के अवैध निर्माण पर भारी पुलिस बल के बीच नगर पालिक राजस्व विभाग की सयुक्त कार्रवाई की गई है।

आरोपी को फांसी देने की मांग पर हुआ था चक्का जाम

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में साधराम यादव की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में चक्का जाम करते हुए विरोध किया था। चक्का जाम और विरोध करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधी अयाज खान को फांसी देने की मांग की थी। मामले को संवेदनशील होता देख पुलिस के द्वारा क्षेत्र में अलर्ट करते हुए मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिन 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उनमें से 1 आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी अयाज खान के घर आज प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *