छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश भर में ठंड अपना असर दिखा रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 8 दिसंबर को मैनपाट प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रायपुर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। लगातार गिर रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने अगले 10 दिसंबर तक सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग संभाग में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में रातें सर्द होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

पहाड़ी इलाकों में सुबह घना कोहरा छा रहा है। तापमान की बात की जाए तो माना में सबसे कम 8 डिग्री और रायपुर में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 9.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 5 डिग्री, जगदलपुर में 10.6 डिग्री, दुर्ग में 10.4 डिग्री और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *