महासमुंद में चंडी मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी के साथ मारपीट, बदमाशों ने मचाया उत्पात

प्रादेशिक मुख्य समाचार

महासमुंद। सुप्रसिद्ध चंडी माता मंदिर घुंचापाली-बागबाहरा में उपद्रव और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 से 4 युवक नशे की हालत में मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां दहशत फैलाते हुए मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार, चंडी पहाड़ी पर स्थित यह चंडी माता मंदिर भालुओं के प्रतिदिन मंदिर आने के लिए भी प्रसिद्ध है। शाम के समय मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। इसी दौरान कुछ युवक मंदिर परिसर में पहुंचे और चाकू लहराते हुए उत्पात मचाने लगे। उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट भी की, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

वहीं उपद्रवियों द्वारा की गई मारपीट की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर 3 से 4 आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *