बिलासपुर को मिली 1.99 करोड़ की मंजूरी, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए 8 महत्वपूर्ण कार्यों को हरी झंडी

प्रादेशिक मुख्य समाचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक करोड़ 99 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इन कार्यों के लिए विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।

डिप्टी सीएम श्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को जल्द राहत मिल सके।

वार्डवार स्वीकृत कार्यों का विवरण

नगर पालिका बोदरी के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण के लिए बजट का आवंटन इस प्रकार किया गया है…

वार्ड क्रमांक कार्य का विवरण स्वीकृत राशि
वार्ड-7 दो बी.टी. कोटिंग सड़कों का निर्माण 42.20 लाख रुपए
वार्ड-15 बी.टी. कोटिंग सड़क निर्माण 13.13 लाख रुपए
वार्ड-11, 12, 13 व 14 झूलेलाल मंदिर से दुर्गा मंदिर तक बी.टी. कोटिंग सड़क 41.61 लाख रुपए
वार्ड-14 आत्मानंद स्कूल से काली मंदिर होते हुए मेन रोड तक बी.टी. सड़क 16.73 लाख रुपए
वार्ड-6 रहंगी रोड से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण 31.08 लाख रुपए
वार्ड-10 प्राथमिक शाला दड़हा से मेन रोड तक सी.सी. रोड 12.83 लाख रुपए
विभिन्न क्षेत्र पीपल चौक से बिजली ऑफिस रहंगी मोड़ तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 41.50 लाख रुपए

प्रमुख विकास कार्य एक नजर में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *