1.50 लाख रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार

प्रादेशिक मुख्य समाचार

एसीबी की टीम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान में छापामार कार्रवाई कर अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ठेकेदार से बिल पास करवाने के नाम पर अधिकारी पैसे की मांग कर रहा था।

बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के साथ एसडीओ राजेश मडावे को रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रार्थी ठेकेदार प्रवीण कुमार तिवारी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। बताया कि एसडीओ राजेश मडावे कई महीनों से टेंडर के बिल को पास करने के एवज में पैसे की मांग करता था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *