हवाओं का रूख बदलने से फिर मौसम में ठंडक खुल गई। रात में ठंडी हवाएं चलने से तापमान नीचे आया। सोमवार को पूर्वी-उत्तरी पूर्वी दिशा से हवा चली। बीते 24 घंटे में तापमान दिन का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। सुबह दस बजे का तापमान 17 डिग्री रहा। अलसुबह धुंध छाई रही।
इससे दृश्यता थोड़ी कम रही। बाकी दिनों की तुलना में साढ़े चार हजार मीटर रही। सुबह बादल छाए रहे। हवा चलने से ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। हवा की रफ्तार सात किमी रही। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से ठंडी हवाएं आ रही है। उसका असर अगले दो से तीन दिन और रहेगा।
आज का मौसम
शहर में रविवार को दिन में बादल छाए रहे और धूप भी खिली। सोमवार को आसमान साफ रहेगा और दक्षिणी पूर्वी व पूर्वी हवा 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। रात के तापमान में हल्की गिरावट रहेगी और दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।
