रायपुर। मनरेगा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को लेकर कांग्रेस के विरोध पर कड़ा प्रहार किया। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस केवल दिखावे के लिए विरोध कर रही है। उन्हें इस बात पर आपत्ति है कि योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, जबकि कांग्रेस ने गांधी जी के लिए कुछ नहीं किया। 2005 में लागू मनरेगा के दौरान कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में 10.91 लाख धांधली की शिकायतें आई, जिसमें फर्जी मास्टर रोल बनाकर मजदूरों की राशि में भ्रष्टाचार किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश भाजपा कायर्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि नया विकसित भारत जी राम-जो अधिनियम भ्रष्टाचार को समाप्त करेगा। यह अधिनिगम ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा और वास्तविक मजदूरों को सीधा लाभ देगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साथित होगा। नए अधिनियम से 125 दिनों का रोजगार मिलेगा।
