WPL 2024 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने वुमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के दूसरे सीजन के शेड्यूल को फाइनल कर दिया है। डब्ल्यूपीएल 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से होने वाली है। टूर्नामेंट का पहला मैच विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे और फाइनल और नॉकआउट समेत 11 मैच दिल्ली में आयोजित होंगे।
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा सीजन 23 फरवरी से बेंगलुरु में शुरू होने वाला है। पांच टीमों वाले इस टूर्नामेंट के पहले मैच में पिछले साल की फाइनलिस्ट मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी। ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। 4 मार्च तक 11 मुकाबले बेंगलुरु में होंगे और पांच मार्च से मैच दिल्ली में खेले जाएंगे।
डब्ल्यूपीएल 2024 का फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर मैच 15 मार्च को दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच खेला जाएगा। जो टीम एलिमिनेटर मैच जीतेगी, उसको डब्ल्यूपीएल की टेबल टॉपर से फाइनल में भिड़ना होगा। एलिमिनेटर और फाइनल मैच भी मुंबई में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कोई डबल हैडर नहीं है तो सभी मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे से ही आयोजित होंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन क्रिकबज के मुताबिक शेड्यूल ड्राफ्ट हो चुका है और यही फाइनल होगा।
WPL 2024 Full Schedule
23 फरवरी – मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेस यूपी वॉरियर्स – बेंगलुरु
25 फरवरी – गुजरात जाएंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस – बेंगलुरु
26 फरवरी – यूपी वॉरियर्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेस गुजरात जाएंट्स – बेंगलुरु
28 फरवरी – मुंबई इंडियंस वर्सेस यूपी वॉरियर्स – बेंगलुरु
29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु
1 मार्च – यूपी वॉरियर्स वर्सेस गुजरात जाएंट्स – बेंगलुरु
2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेस मुंबई इंडियंस – बेंगलुरु
3 मार्च – गुजरात जाएंट्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु
4 मार्च – यूपी वॉरियर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – बेंगलुरु
5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस – नई दिल्ली
6 मार्च – गुजरात जाएंट्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – नई दिल्ली
7 मार्च – यूपी वॉरियर्स वर्सेस मुंबई इंडियंस – नई दिल्ली
8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस यूपी वॉरियर्स – नई दिल्ली
9 मार्च – मुंबई इंडियंस वर्सेस गुजरात जाएंट्स – नई दिल्ली
10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – नई दिल्ली
11 मार्च – गुजरात जाएंट्स वर्सेस यूपी वॉरियर्स – नई दिल्ली
12 मार्च – मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – नई दिल्ली
13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस गुजरात जाएंट्स – नई दिल्ली
15 मार्च – एलिमिनेटर – नई दिल्ली
17 मार्च – फाइनल – नई दिल्ली
