CSK की नई ओपनिंग जोड़ी: ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन IPL 2026 में मचाएंगे धमाल!

खेल मुख्य समाचार राष्ट्रीय

IPL 2026 CSK Opening Pair: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है. इससे ठीक 2 दिन पहले उस सवाल का जवाब मिल गया है, जो चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के दिल और दिमाग में शोर मचा रहा था. ये सवाल था ओपनिंग जोड़ी को लेकर. आखिरी सीजन यानी 2025 में टीम के लिए आयुष म्हात्रे के साथ कुछ मैचों में डेवोन कॉन्वे और कुछ मुकाबले में 20 साल के शेख रशीद ने ओपनिंग की थी, लेकिन 19वें सीजन में ओपनिंग जोड़ी बदल चुकी है. हर कोई पूछ रहा था कि इस बार कौन से 2 खिलाड़ी पारी का का आगाज करेंगे, इसका जवाब खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया है.

ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK की नई ओपनिंग जोड़ी के बारे में स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में खुलासा किया. गायकवाड़ से ओपनिंग जोड़ी के लिए 3 ऑप्शन रखे गए थे, जिसमें से उन्होंने एक चुन लिया और जिस ऑप्शन को चुना वो संजू सैमसन का नाम था. इसका मतलब ये है कि आईपीएल 2025 में चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे. संजू-गायकवाड़ की ओपनिगं जोड़ी पीली जर्सी में धमाका करती हुई दिखेगी. यह एक ऐसी ओपनिंग जोड़ी है, विपक्षी गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है.

दमदार फॉर्म में हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स के साथ रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन के बदले ट्रेड किया गया था. संजू का फॉर्म भी बढ़िया है. हाल में उन्होंने टीम इंडिया को T20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया था. संजू 311 रनों के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ 97* रनों की पारी हो या सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंजड के खिलाफ बैक-टू-बैक 89 रन, संजू ने साबित किया कि था वे बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं.

आयुष म्हात्रे किस नंबर पर खेलेंगे?

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई की टीम देखने पर पतचा लता है कि सीएसके के पास ओपनिंग के लिए आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान जैसे विकल्प थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने संजू-ऋतुराज के साथ जाने का डिसीजन लिया है. आईपीएल में 2025 में चेन्नई के लिए डेब्यू करने वाले आयुष इस बार नंबर 3 पर खेल सकते हैं.

CSK की नई ओपनिंग जोड़ी में कितना दम?

ऋतुराज ने आईपीएल में बतौर ओपनर 61 मैचों में 44.01 की औसत से 2289 रन बनाए हैं. उन्हें भरोसेमंद ओपनर माना जाता है, जो पारी को बुनते हैं और उसे लंबा करते हैं. ऋतुराज जोखिम भरे शॉट नहीं खेलते इसके बाद भी वो रनों की बारिश करते हैं. वहीं दूसरी तरफ उनके नए साथी संजू सैमसन आक्रामक ओपनर हैं, जो पहली गेंद से छक्कों की बारिश करते हैं. आईपीएल करियर में 177 मैच खेल चुके संजू ने अब तक 4704 रन बनाए हैं. बतौर ओपनर उन्होंने 31 मैचों में 783 रन जोड़े हैं.

CSK की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे/उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, एमएस धोनी, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *