वॉर 2 के गाने की रणनीति: आदित्य चोपड़ा ने पहले रोमांटिक सॉन्ग के लिए बनाई खास योजना, ऋतिक-एनटीआर का डांस सॉन्ग बाद में आएगा

मनोरंजन मुख्य समाचार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे बड़ी एक्शन ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है। 14 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म में पहली बार ऑडियंस दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ एक्शन और डांस करते देखेंगे। खास बात ये है कि डांस सीक्वेंस फिल्म के शुरू में ही दिखा दिया जाएगा जिसके बाद फिल्म एक्शन से भरी होगी। अब इस फिल्म के इस डांस सीक्वेंस की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच डांस फेस-ऑफ को सिर्फ मूवी में ही दिखाए जाने का फैसला लिया है।

नहीं रिलीज होगा गाना

सूत्रों के मुताबिक, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने ‘वॉर 2’ में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के डांस-ऑफ गाने को रिलीज से पहले पूरी तरह नहीं दिखाने का फैसला किया है। इसका सिर्फ एक छोटा-सा ग्लिम्प्स इस हफ्ते ऑडियंस को मिलेगा, जबकि पूरा गाना बड़े पर्दे पर ही देखने को मिलेगा। यशराज का मानना है कि ऋतिक और एनटीआर को साथ डांस करते देखने का असली मज़ा थिएटर में ही आएगा, और यही वजह है कि इसे इंटरनेट पर फ्री में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

आदित्य चोपड़ा की प्लानिंग

ये प्लानिंग आदित्य चोपड़ा पहले भी अपना चुके हैं। ‘बंटी और बबली’ का सुपरहिट गाना ‘कजरारे’ उन्होंने रिलीज से पहले छिपाकर रखा था, और थिएटर में पहली बार देखने पर ऑडियंस दीवाने हो गए थे। इसी तरह ‘धूम 3’ में ‘कमली’ समेत कई गाने उन्होंने स्क्रीनिंग तक सीक्रेट रखे थे, जो बाद में सिनेमाघरों में धमाका कर गए।

रिलीज

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन अपने कबीर वाले अवतार में वापसी कर रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। आयान मुखर्जी केडायरेक्शन में बनी यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल तीन भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में दस्तक देगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *