Rakhi Muhurat Raksha bandhan 2025: श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाए जाने वाले इस त्योहार पर बहनें भाई की लंबी उम्र के लिए राखी बांधती हैं। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। इस साल की सबसे खास बात यह है कि रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। हर साल बहनें अपने भाई की तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए राखी बांधती हैं और भाई जीवन भर अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षा बंधन पर मुख तौर पर पूर्णिमा और भद्रा का समय देखा जाता है। वहीं, इस साल राखी के त्योहार पर शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षा बंधन के दिन बनने वाले शुभ योग, मुहूर्त, पूर्णिमा और भद्रा का समय-
रक्षाबंधन पर 2 शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर शुभ योग बन रहे हैं।
- सौभाग्य योग- यह योग पर्व की महत्ता को बढ़ा रहा है, जो 9 अगस्त की सुबह से लेकर रात्रि 2:15 बजे तक रहेगा।।
- सर्वार्थ सिद्धि योग- यह सुबह 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा।
- ब्रह्म मुहूर्त- यह सुबह 4:22 बजे से 5:04 बजे तक रहेगा।
- अभिजीत मुहूर्त- यह दोपहर 12:17 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा।
पूर्णिमा का समय: हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण, रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन पूरे समय राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा क्योंकि भद्रा 8 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगी, जिससे त्योहार पर भद्रा का साया नहीं पड़ेगा।
जानें कितने बजे तक भद्रा होगी समाप्त
साल 2025 में रक्षा बंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं, भद्रा की शुरुआत 8 अगस्त के दिन दोपहर 02:12 पी एम से होगी। 09 अगस्त को 01:52 ए एम तक भद्रा समाप्त हो जाएगी।
