राम नवमी पर सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: जानिए नई कीमतें और क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते दबाव और मजबूत अमेरिकी डॉलर के चलते घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आज राम नवमी के दिन यानी गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम 5 बजे ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने की कीमतों में करीब 2.43% करीब 3064 रुपये की गिरावट देखने को मिली, जिससे इसका भाव गिरकर लगभग ₹1,40,830 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में इससे भी ज्यादा कमजोरी रही और यह लगभग 5.88% यानी ₹14,000 रुपये तक फिसलकर ₹2,24,605 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
स्पॉट गोल्ड करीब 2.63% गिरा

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में आज कमजोरी देखने को मिली। कॉमेक्स (Comex) पर स्पॉट गोल्ड करीब 2.63% गिरकर 4,432 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया। बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती रही, जो गुरुवार को 94 के स्तर के ऊपर बना रहा। डॉलर के मजबूत होने से सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग पर असर पड़ता है। वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट सिल्वर करीब 4.20% टूटकर 69.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
क्या कहते हैं जानकार

विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल बाजार में उतार-चढ़ाव का असर वैश्विक निवेश माहौल पर पड़ा है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग को कमजोर किया है। एनालिस्ट्स का कहना है कि इस समय मैक्रोइकॉनॉमिक फैक्टर्स, जैसे ब्याज दरों में बदलाव, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय हालात स्थिर नहीं होते और डॉलर में नरमी नहीं आती, तब तक सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
चांदी में सकारात्मक रुख

चांदी की कीमतों में हाल के सत्र में मजबूती देखने को मिली है। Indian बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 25 मार्च के शाम के रेट सत्र में चांदी का मानक भाव 4.57% बढ़कर ₹2,34,814 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। IBJA के विश्लेषकों का कहना है कि चांदी में यह तेजी वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण आई है। कमजोर डॉलर और बेहतर मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतकों ने चांदी को सहारा दिया है। IBJA की वाइस प्रेसिडेंट अक्षा कंबोज के मुताबिक, “चांदी में तेजी का रुख सकारात्मक वैश्विक भावना के चलते बना हुआ है। सेफ हेवन के तौर पर इसकी मांग के साथ-साथ औद्योगिक उपयोग की बढ़ती उम्मीदें भी कीमतों को समर्थन दे रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में बीच-बीच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन कुल मिलाकर रुख सतर्क आशावादी बना हुआ है, जिसे सकारात्मक आर्थिक संकेतकों का साथ मिल रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *