रात को सोने से पहले पैरों को जरूर धोना चाहिए, इसके कई सारे होते हैं फायदे

मुख्य समाचार स्वास्थ्य

बाहर के घर आने के बाद लोग अक्सर मुंह और हाथ धोना तो याद रखते हैं। लेकिन बात जब पैरों की आती है तो उसे भूल जाते हैं। पैरों को ना धोने की आदत बड़ी आसानी से आपको बीमार बना सकती है। वैसे ज्यादातर लोगों को मानना है कि पैरों में जब मोजे पहन रखे हैं तो धोने की क्या जरूरत? लेकिन पैर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया का घर होते हैं। इन्हें धोने की लापरवाही ना केवल आपके बिस्तर को गंदा और जर्म्स से भर देती है बल्कि इसका सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए एक्सपर्ट का कहना है कि रात को सोने से पहले पैरों को जरूर धोना चाहिए। इसके कई सारे फायदे होते हैं।

क्यों जरूरी है पैरों को धोना
रात को सोने से पहले पैरों को धोना बेहद जरूरी होता है। दिनभर पैर मोजे और जूते में होते है। जिससे काफी सारा पसीना होता है और जर्म्स पनपने लगते हैं। खासतौर पर जब हम अलग-अलग जगहों पर जाते हैं।

पैरों में अगर सही समय पर धोया ना जाए तो इससे बैक्टीरिया पनपते हैं और अंगूठे के आसपास खुजली और नमी पैदा होने लगती है। जिससे स्किन में दिक्कत होती है और कई बार स्किन उधड़ने लगती है। जिसे एथलीट्स फुट भी कहते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले पैर धोना बेहद जरूरी होता है। जिससे कि इंफेक्शन ना फैले।

हाइजीन मेंटेन करने के लिए पैरों को धोना जरूरी है। ये ना केवल फंगल और बैक्टीरिया इंफेक्शन बल्कि दूसरी तरीकों के इंफेक्शन के लिए भी जरूरी होता है।

पैरों में अगर कट लगा हुया है तो फुंसी-दाना है तो इसके बैक्टीरिया शरीर के अंदर जाने का डर रहता है। जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में पैरों को धोना बेहद जरूरी है।

इसके अलावा रात को पैरों को धोने से ना केवल पैरों की बदबू दूर होती है बल्कि अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है। गर्म पानी में पैरों को डुबोकर धोने से मसल्स रिलैक्स होती है और ज्वाइंट्स में राहत मिलती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है रात को पैर धोना
डायबिटीज के मरीजों में इंफेक्शन फैलने का ज्यादा खतरा रहता है। रात को सोने से पहले उन्हें पैरों को विशेषतौर पर धोना चाहिए।

पैरों की मदद से डायबिटीज के मरीजों में इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है। लगातार चलने से पैरों में घाव होने का डर रहता है जो कि जल्दी ठीक नहीं होता है। ऐसे में पैरों के घाव की साफ-सफाई जरूरी है। जिससे गैंगरीन, पस भरने या पैरों के ऊतकों के खराब होने के चांस ना हो।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *