POCO C85x 5G लॉन्च के लिए तैयार: 6300mAh बैटरी, 50 घंटे कॉलिंग टाइम और 32MP कैमरा”

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

POCO C85x 5G’s Several Key Specs revealed: बड़ी बैटरी और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो पोको का नया मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। ब्रांड अपने नए फोन के तौर पर POCO C85x 5G को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। पोको ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि अपकमिंग फोन भारत में 10 मार्च को डेब्यू करेगा। लॉन्च से पहले, फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। अब माइक्रोसाइट पर कंपनी ने अपकमिंग फोन के कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स पैक करता है। चलिए डिटेल में बताते हैं अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है…
सामने आए POCO C85x 5G के खास स्पेसिफिकेशन्स

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से पता चलता है कि अपकमिंग POCO C85x 5G फोन 6300mAh की “अल्ट्रा-लार्ज” बैटरी से लैस होगा, जिसमें 15W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट (बॉक्स में 15W चार्जर शामिल है) और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के ईयरबड्स, एक्सेररीज या तक की दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकता है। पोको का दावा है कि फुल चार्ज में यह दो दिन तक चल सकती है। इसके साथ ही, फोन 35 घंटे से ज्यादा का वीडियो प्लेबैक टाइम, 14 घंटे से ज्यादा का गेमिंग टाइम, 20 घंटे से ज्यादा का सोशल मीडिया टाइम और 50 घंटे से ज्यादा का कॉलिंग टाइम दे सकता है। पोको के अनुसार, 1000 चार्ज साइकिल के बाद भी बैटरी 80 फीसदी क्षमता बरकरार रख सकती है। सुरक्षा के लिहाज से, बैटरी में 4th जेनरेशन एन्हांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी का सपोर्ट जोड़ा गया है, जो इसे ओवरहीटिंग, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और ओवरचार्जिंग से बचाती है।
फोन का डिस्प्ले बड़ा और दमदार

अगला है डिस्प्ले, जिसे पोको “एंटरटेनमेंट का खिलाड़ी” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रहा है। फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज तक का एडाप्टिव सिंक रिफ्रेश रेट (60Hz/90Hz/120Hz) देता है। 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ, आप तेज टच रिस्पॉन्स की उम्मीद कर सकते हैं, जो गेम खेलते समय काफी काम आ सकता है। डिस्प्ले TÜV राइनलैंड के सर्कैडियन फ्रेंडली/लो ब्लू लाइट (हार्डवेयर सॉल्यूशन)/फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है। यह मूवी देखते समय, गेम खेलते समय और सोशल मीडिया पर कंटेंट देखते समय एक इमर्सिव एक्सपीरियंस देगा। दमदार साउंड के लिए, फोन में 200 फीसदी सुपर वॉल्यूम और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए 32MP मेन रियर कैमरा

माइक्रोसाइट के जरिए, फोन के फ्रंट और रियर का पूरा डिजाइन सामने आ गया है। तस्वीरों से यह भी कंफर्म हो गया है कि अपकमिंग पोको फोन में 32 मेगापिक्सेल AI मेन रियर कैमरा होगा। तस्वीरों में फोन को गोल्डन और ब्लैक कलर में देखा जा सकता है, लेकिन इन कलर ऑप्शन्स का नाम क्या होगा, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। माइक्रोसाइट पर कलर का सही नाम नहीं बताया गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसका लुक गोल्डन जैसा है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन की तुलना करें तो यह POCO C71 जैसा दिखता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *