मुर्मु , मोदी ने मतदाताओं से बढ-चढ़कर मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का पहला चरण शुरू होने के साथ ही मतदाताओं में विशेष रूप से युवा मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
श्रीमती मुर्मु ने देश के भविष्य में भागीदारी के महत्व पर जोर देते हुए सभी मतदाताओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से इस क्षण का आनंद उठाने की अपील की।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत न केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि लोकतंत्र की जननी है। श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव आज से शुरू हो रहे हैं। देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करती हूं इन सीटों पर रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करें।”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट पर लिखा, “मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करती हूं। आखिरकार, हर वोट मायने रखता है और हर आवाज मायने रखती है।”
श्री मोदी ने लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि वे भारी संख्या में मतदान करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहे हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा की 92 सीटों के लिये भी मतदान कराया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *