लौट आया राजा रघुवंशी! एकादशी के दिन की भविष्यवाणी और नवजात के साथ मिला इशारा

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

इंदौर, इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस के बीच एक ऐसा संयोग सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि “राजा लौट आया है।” ऐसा कहने के पीछे की वजह है- एकादशी का दिन और पहले की गई एक भविष्यवाणी। दरअसल, राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है। खास बात यह है कि बच्चे का जन्म उसी ‘एकादशी’ (ग्यारस) के दिन हुआ, जिस दिन राजा की हत्या हुई थी। इस संयोग को परिवार महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि ईश्वरीय संकेत मान रहा है।

परिवार के मुताबिक, पहले एक पंडित ने भविष्यवाणी की थी कि राजा फिर से उनके घर लौटेगा। अब जब ठीक उसी तिथि पर बच्चे का जन्म हुआ, तो परिजनों का विश्वास और गहरा हो गया। राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा, “मेरा बेटा वापस आ गया है।” नवजात का नाम भी “राजा” रखा गया है। इंदौर स्थित घर को सजाया गया और बाहर “Raja is back” लिखे गुब्बारे लगाए गए। परिवार इस पल को एक नई शुरुआत और अपने खोए बेटे की वापसी के रूप में देख रहा है।

आपके बताते चलें कि राजा रघुवंशी की पिछले साल मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। वह अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलॉन्ग गए थे, जहां से दोनों 26 मई को लापता हो गए थे। कई दिनों की तलाश के बाद 2 जून को सोहरा के वेई सॉडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से राजा का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि सोनम का किसी अन्य व्यक्ति राज कुशवाहा के साथ संबंध था।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर तीन शूटरों के साथ साजिश रची और राजा की हत्या करवा दी। इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है।इस दर्दनाक घटना के बीच परिवार में जन्मे बच्चे ने जहां एक ओर खुशियां लौटाई हैं, वहीं इस रहस्यमयी संयोग ने कहानी को और भी भावनात्मक बना दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *