KBC 16 Registration Sixth Question Out: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ को लेकर इस वक्त दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बिग बी के इस शो ने अब तक न जानें कितने लोगों को मालामाल किया है। इस शो को हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अब हर किसी को ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। 26 अप्रैल 2024 से ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब बिग बी ने केबीसी 16 रजिस्ट्रेशन के सवाल पूछने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच अब रजिस्ट्रेशन का छठा सवाल भी सामने आ चुका है। आइए जानते हैं क्या है वो सवाल जो बदल सकता है कि आपकी किस्मत?
ये रहा केबीसी 16 रजिस्ट्रेशन का छठा सवाल?
सवाल: इनमें से कौन सी पर्वत श्रृंखला उसी महाद्वीप पर नहीं है, जिसमें हिमालय है?
जवाब आपको आज यानी 2 मई की रात 9 बजे से पहले भेजना होगा।
ये रहा केबीसी 16 रजिस्ट्रेशन का 5वां सवाल?
सवाल: हिंदी फिल्म एनिमल में, बॉबी देओल का पात्र इनमें से क्या करने की क्षमता खो देता है?
इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन D- बोलना है।
कहां और कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लिए आप व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं। आपको बस 8591975331 पर KBC भेजना है। इसके अलावा 5667711 पर एक एसएमएस भेजना होगा। मैसेज में सही केबीसी उत्तर (A/B/C/D), उनकी उम्र, लिंग (M/F/O) लिखकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ 2024 जुलाई या अगस्त के महीने में प्रसारित होगा। प्रीमियर की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
