कैलाश गहलोत का AAP से अलगाव: BJP में शामिल होने पर भाजपा ने कहा- AAP के टूटने की शुरुआत हो गई

मुख्य समाचार राष्ट्रीय

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी और दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैलाश गहलोत आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सोमवार सुबह बीजेपी कार्यलाय पहुंचकर उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में बीजेपी की सदस्यता हासिल की।

इससे पहले कैलाश गहलोत ने रविवार को पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं में पीछे छूट गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने त्यागपत्र में गहलोत ने कहा था लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं।

आप का महत्वपूर्ण चेहरा रहे गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए ‘‘शीशमहल’’ जैसे कुछ शर्मनाक विवादों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इससे सभी को संदेह होता है कि क्या हम अब भी खुद को ‘आम आदमी’ मानते हैं।

क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल से जब कैलाश गहलोत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वह आजाद हैं। वहा जहां जाना चाहते हैं जा सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *