मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी बताती हैं कि सफल लोगों की कौन सी आदत है जो उन्हें लाइफ में असफल होने के बाद सफलता दिलाती है। जया किशोरी बताती हैं कि सफल इंसान कभी भी असफलता को मानतर बैठता नही है बल्कि इन तरीकों से सोचता है। जिससे सफलता उसे मिलती है।
सफल इंसान के सोचने का तरीका
जया किशोरी कहती है कि जब भी कोई इंसान सफल होता है तो पिछले समय में उसने इन तरीकों से सोचा होगा। तभी उसे आज सफलता हाथ लगी है।
क्यूं नहीं हुआ
क्या गलत हुआ
कहां गलत हुआ
क्या करना बाकी है
क्या सीखना बाकी है
क्या बच गया है
सफल इंसान ऐसा सोचते हैं
सफल इंसान के सोचने का तरीका उस समय ऐसा ही होता है जब वो असफल होता है। सोचने के तरीके से ही व्यवहार में बदलाव नजर आता है। सोचने का तरीका ही सफलता दिलाता है। जया किशोरी बताती हैं कि चाणक्य नीति में सोचने के 3 तरीके बताए गये हैं। जिसे फॉलो करने से लाइफ में सक्सेज मिलना आसान हो जाता है।
पहला है कारण का पता लगाना
सबसे पहला सोचना का तरीका है कि आप अपने फेल होने का कारण खोजें। उदाहरण देती हैं कि अगर आपका एक्जाम क्लियर नहीं हुआ तो आप उदास हैं। लेकिन उदासी का कारण एक्जाम क्लियर होना वजह नही है बल्कि ये पता लगाना है कि कहां कमी रह गई जिसकी वजह से एक्जाम क्लियर नहीं हुआ।
स्ट्रेटजी बनाना
दूसरा स्टेप है स्ट्रेटजी बनाना। अपनी पिछली की हुई गलती से आगे बढ़कर स्ट्रेटजी बनाना जरूरी है। जिससे आप आगे वहीं गलती ना दोहराएं और उनसे सबक लेकर आगे बढ़ें। स्ट्रेटजी बनाने का प्रोसेस हमेशा सफल होने वाले इंसान के दिमाग में ही आता है।
खुद में गलती खोजना
जब इंसान कोई गलती करता है तो सबसे पहले दूसरों पर गलती का इल्जाम लगाता है। लेकिन सफल वहीं होता है जो खुद की कमियों को खोजता और पता लगाता है। जिससे कि उसे दूर किया जा सके और सफलता पाई जा सके।
