जन्मदिन विशेष: विक्रांत मेस्सी की यात्रा और उनके अभिनय की दुनिया

मनोरंजन मुख्य समाचार

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता विक्रांत मेस्सी आज यानी की 03 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज अभिनेता बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। हालांकि उनको यह मुकाम इतनी आसानी से नहीं मिला। विक्रांत मेस्सी ने अपने अभिनय के सपनों को सच करने के लिए कदम-कदम पर संघर्ष किया और अपनी मेहनत के दम पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता विक्रांत मेस्सी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

विक्रांत मैसी आज, 3 अप्रैल 2025 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज वो बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं, जिनकी एक्टिंग की सादगी और गहराई हर किसी को प्रभावित करती है, लेकिन ये मुकाम उन्हें आसानी से नहीं मिला। विक्रांत की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसने अपने सपनों को सच करने के लिए कदम-दर-कदम संघर्ष किया और मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई। टीवी के छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक का उनका सफर प्रेरणादायक है। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें…

जन्म

मुंबई में 03 अप्रैल 1987 को अभिनेता विक्रांत मेस्सी का जन्म हुआ था। उन्होंने एक आउटसाइडर के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। साल 2007 में उनको ‘धूम मचाओ धूम’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका मिला था। लेकिन उनको असली पहचान ‘बाबा ऐसा वर ढूंढो’ और ‘बालिका वधू’ जैसे शोज से मिली। इसके अलावा वह ‘कुबूल है’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे शोज भी कर चुके हैं। वहीं टीवी पर सालों तक मेहनत करने के बाद अभिनेता ने बड़े पर्दे का रुख किया।

ऐसे मिला पहला ब्रेक

अभिनेता विक्रांत मेस्सी को एक्टिंग ब्रेक अनोखे तरीके से मिला। साल 2004 में वह एक टॉयलेट के बाहर खड़े थे और उनसे एक महिला ने पूछा कि क्या वह एक्टिंग करना चाहेंगे। तब उनको हर एपिसोड के 6000 रुपए देने की बात हुई। बस यही से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और यह छोटा सा मौका उनके लिए बड़े सपने की सीढ़ी बन गया।

फिल्मों में काम

साल 2013 में विक्रांत मेस्सी ने फिल्म ‘लुटेरा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। लेकिन विक्रांत की एक्टिंग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में सहायक किरदार निभाए। साल 2017 में उनको असली ब्रेक ‘ए डेथ इन द गंज’ कोंकणा सेन शर्मा में वह लीड रोल में दिखे। अब तक वह कई फिल्मों में काम कर चुके थे। लेकिन उनको इंडस्ट्री में उनको खास पहचान नहीं मिली थी।

इस फिल्म से मिली सक्सेस

बता दें कि एक्टर विक्रांत का फिल्मी करियर तब चमका जब साल 2023 में उनकी फिल्म ’12वीं फेल’ रिलीज हुई। इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत ने आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया था। विक्रांत की मेहनत और सादगी भरी परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद अभिनेता ने ‘सेक्टर 36’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी फिल्में की।

इसके अलावा उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘छपाक’ में काम किया। वहीं तापसी पन्नू के साथ ‘हसीन दिलरुबा’ और यामी गौतम के साथ ‘गिन्नी वेड्स सनी’ में नजर आए। लेकिन इसके बाद भी उन पर टीवी एक्टर होने का टैग चिपका है। कई बड़ी और हिट फिल्मों में काम करने के बाद भी उनको टीवी अभिनेता कहा जाता है। अभिनेता का कहना है कि टीवी से फिल्मों में आने पर लोग उनको सीरियसली नहीं लेते थे। उन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं, लेकिन इसके बाद भी टीवी एक्टर्स को लेकर इंडस्ट्री में एक अलग नजरिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *